Connect with us
Saturday,25-July-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

मुंबई ने पांचवां मैच भी गंवाया, पंजाब ने 12 रन से जीत दर्ज की, स्मिथ ने झटके 4 विकेट

Published

on

ओडियन स्मिथ (4/30) और कगिसो रबाडा (2/29) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 12 रन से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाए थे। एमआई के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (49) और तिलक वर्मा (36) के बीच 84 रन की साझेदारी हुई। मुंबई की इस हार के साथ टीम की यह लगातार पांचवीं हार है। पंजाब द्वारा दिए गए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम के लिए अच्छी शुरुआत की। शर्मा 13 गेंदों पर 22 रन और ईशान किशन पांच गेंदों पर तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने मुंबई को पहला झटका दिया।

रबाडा ने रोहित को वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया। रोहित 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आउट होने से पहले रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे किए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले विराट कोहली ने यह कारनामा कर दिखाया था। रोहित के नाम 10,003 टी-20 रन हैं। वहीं, विराट के नाम 10,379 टी-20 रन हैं। शर्मा के आउट होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी का मोर्चा संभाला।

इसके बाद मुंबई को दूसरा झटका पांचवें ओवर में लगा, जब गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने दूसरे ओपनर ईशान किशन को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। ईशान सात गेंदों पर तीन रन बना सके। पांच ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए थे। उनके बाद तिलक वर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ टीम की जिम्मेवारी संभाली।

नौवें ओवर में मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की। ‘जूनियर डीविलियर्स’ और ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने धमाल मचाते हुए राहुल चाहर की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगाए। इसके अलावा एक चौका भी लगाया। मुंबई ने इस ओवर में 29 रन बटोरे। नौ ओवर के बाद मुंबई दो विकेट गंवाकर 92 रन पर थी।

11वें ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा। डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंदों पर 49 रन बनाकर गेंदबाज ओडियन स्मिथ की गेंद की चपेट में आकर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच दे बैठे। ब्रेविस ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की।

वहीं, 13वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा। ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप की गेंद को सूर्यकुमार यादव ने फ्लिक कर मिड विकेट में खेला। तब तक तिलक हाफ क्रीज तक दौड़ चुके थे। मिड विकेट पर खड़े मयंक ने शानदार फील्डिंग कर बॉल को तुरंत अर्शदीप के पास फेंका और अर्शदीप ने तिलक वर्मा को रन आउट कर दिया। तिलक ने 20 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके बाद घाटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए थे।

16वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने चार विकेट खोकर 150 रन बना लिए थे। इस दौरान कीरोन पोलार्ड 10 गेंदों पर नौ रन और सूर्यकुमार यादव 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 17वें ओवर में 152 के स्कोर पर मुंबई को कीरोन पोलार्ड के रूप में पांचवां झटका लगा। वे 11 गेंदों पर 10 रन बना सके। दो रन भागने के चक्कर में पोलार्ड रन आउट हो गए। उनके बाद जयदेव उनादकट ने यादव के साथ मैच को अंत तक ले जाने का सोचा।

19वें ओवर में मुंबई को एक और बड़ा झटका लगा, जिस कारण मुंबई ने मैच को गंवा दिया। कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराकर मुंबई को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार 30 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, आखिरी छह गेंदों में मुंबई को 22 रन की जरूरत थी, जहां गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने गेंदबाजी की। उन्होंने अपने ओवर में तीन विकेट लेकर मुंबई टीम को चित कर दिया और टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन बनाए। गेंदबाजों ने शुरुआती दौर में अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन बाद में जिस तरह से गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार को पकड़ा और अपनी गेंदबाजी को अंजाम दिया वो वाकई काबिले तारीफ है। स्मिथ ने अपने तीन ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, रबाडा ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके।

अंतरराष्ट्रीय

ईरान का दावा: अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

Published

on

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बुधवार से शुरू हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, ये हमले ईरान के पांच प्रांतों में किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमनपौर ने बताया कि घायलों में से 47 अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।

इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं।

ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी (अर्ली वार्निंग) सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। सेना का कहना है कि इन अभियानों में विभिन्न प्रकार के बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

ईरानी सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि वे “अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे” और देश की सुरक्षा तथा इस्लामी क्रांति के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेंगे।

हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका, बहरीन, कतर और कुवैत की ओर से भी इन कथित ड्रोन हमलों और संभावित नुकसान को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार33 minutes ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले, ‘यह लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही के बाद सुधारों की बारी’

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया

व्यापार3 hours ago

वैश्विक महंगाई की आशंकाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स 2.68 प्रतिशत और निफ्टी 2.33 प्रतिशत टूटा

मनोरंजन4 hours ago

जिम में वर्कआउट करते हुए दिखे सलमान खान, शेयर किया दमदार कैप्शन

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत-तंजानिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर, विदेश कार्यालय परामर्श में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए राऊज एवेन्यू कोर्ट में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित, स्पेशल जज ने संभाला कार्यभार

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

बाढ़ प्रभावित असम को मदद की जरूरत, भूमि पेडनेकर की लोगों से अपील, ज्यादा से ज्यादा करें दान

व्यापार5 hours ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र21 hours ago

राखी सावंत की सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ी बहस

खेल21 hours ago

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने, 2030 तक होगा कार्यकाल

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान