अंतरराष्ट्रीय
वेंकटेश अय्यर से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक, पिछले साल के सफल बल्लेबाज कर रहे हैं संघर्ष
आईपीएल 2022 के इस सीजन में जहां नए खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वहीं, टूर्नामेंट के पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ शीर्ष बल्लेबाजों ने अभी तक रन बनाने के लिए संघर्ष किया है। इन खिलाड़ियों ने 2021 सीजन में दो हिस्सों में बड़े पैमाने पर रन बनाए थे, उन्हें वह शुरुआत नहीं मिली, जो उनकी टीमों ने 2022 सीजन के पहले 13 मैचों में देखना पसंद किया होगा।
आईएएनएस पिछले सीजन के उन बल्लेबाजों पर एक नजर डालता है, जिन्होंने लीग के मौजूदा सीजन में अब तक संघर्ष किया है।
ऋतुराज गायकवाड़ (सीएसके)
16 मैचों में 635 रनों के साथ आईपीएल 2021 के ऑरेंज कैप धारक गायकवाड़ 2022 सीजन में रन नहीं बना पाए हैं। पुणे के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स के पहले तीन मैचों में सिर्फ दो रन ही बना पाए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शून्य पर आउट होना भी शामिल है।
25 साल के बल्लेबाज से रनों की कमी के कारण चेन्नई पहले छह ओवरों में बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाई है। चेन्नई को उम्मीद होगी कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान कलाई की चोट से उबरने के बाद टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले गायकवाड़ अपनी खराब शुरुआत को कुछ शानदार प्रदर्शन में बदलेंगे, जैसा कि उन्होंने आईपीएल के पिछले दो सीजनों में किया था।
वेंकटेश अय्यर (केकेआर)
आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के 10 मैचों में 370 रन के साथ शोहरत पाने वाले वेंकटेश अय्यर की आईपीएल 2022 में अब तक अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। अय्यर ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में बल्ले और गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टूर्नामेंट में प्रवेश किया। लेकिन, आईपीएल में अय्यर ने अब तक शीर्ष पर ओपनिंग करते हुए 16, 10 और 3 रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ एक बार गेंदबाजी की।
यशस्वी जायसवाल (आरआर)
आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक जबरदस्त अभियान में युवा खिलाड़ी ने 10 मैचों में 148.21 की उच्च स्ट्राइक रेट के साथ 249 रन बनाए। राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज का समर्थन किया, जब उन्होंने उन्हें आईपीएल 2022 से पहले बरकरार रखा।
लेकिन जायसवाल पहले तीन मैचों में 20, 1 और 4 के स्कोर के साथ अपने ऊपर दिखाए विश्वास को दिखा नहीं पाए हैं। राजस्थान को शीर्ष पर फार्म में चल रहे जोस बटलर के पूरक के लिए उनसे रनों की जरूरत होगी।
पृथ्वी शॉ (डीसी)
2018 अंडर19 विश्व कप विजेता कप्तान चार सीजन के लिए दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम में एक मुख्य आधार रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 के 15 मैचों में 479 रन बनाए थे। दिल्ली ने पहले छह ओवर में विस्फोटक शुरुआत देने के लिए उन पर भरोसा किया है।
लेकिन शॉ अतीत की अच्छी शुरुआत को दोहराने में सक्षम नहीं रहे हैं, दो बार पुल शॉट खेलते हुए 38 और 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
दिल्ली को उम्मीद होगी कि शुरूआती स्लॉट में डेविड वार्नर की संभावित वापसी से शॉ की स्कोरिंग क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा।
नीतीश राणा (केकेआर)
मध्य क्रम के बल्लेबाज कोलकाता के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, जिसे तब देखा गया था जब उन्होंने आईपीएल 2021 में 17 मैचों में 383 रन बनाकर उनके लिए शीर्ष स्कोर किया था।
लेकिन राणा आईपीएल 2022 में पहले तीन मैचों में 21, 10 और 0 बनाकर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दूर रहे हैं। कोलकाता उम्मीद होगा कि राणा आगामी मैचों के लिए बल्ले से धूम मचाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय
ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।
फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।
ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।
इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।
ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”
आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।
इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।
अंतरराष्ट्रीय
हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।
इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।
अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”
वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।
विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।
सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय
चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।
समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
