Connect with us
Tuesday,03-February-2026
ताज़ा खबर

खेल

उर्दू पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Published

on

मुंबई, स्टाफ रिपोर्टर…देश में उर्दू पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकार विकास फाउंडेशन और मुंबई प्रेस के संयुक्त तत्वाधान व इस्लाम जिमखाना के सहयोग से मुंबई के मशहूर इस्लाम जिमखाना मैदान में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया .. 6 ओवर के इस क्रिकेट टुर्नामेंट में इस्लाम जिमखाना, डॉक्टरों की क्रिकेट टीम, पत्रकार विकास फाउंडेशन और बॉलीवुड सितारों से लैस क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया..पहले मैच से पहले वरिष्ठ पत्रकार सरफराज आरजू और कांग्रेस नेता निजामुद्दीन राईन की मौजूदगी में डॉ. मुहम्मद अली पाटनकर ने टॉस करके इस्लाम जिमखाना और डॉक्टर्स की टीमों के बीच मैच की शुरुआत की..

डॉक्टरों की टीम ने इस्लाम जिमखाना की टीम को आसानी से हराकर फाइल में अपनी जगह बनाई.. तो वहीं दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉलीवुड की टीम पत्रकारों की टीम को 70 रनों का लक्ष्य दिया.. पत्रकारों की टीम इस लक्ष्य का पीछा बड़े संघर्षपूर्वक किया..आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए था..लेकिन बल्लेबाज ने बल्ला उठा कर मारा और कैच हो गए, इस तरह पत्रकारों की टीम को हार का सामना करना पड़ा..इस मौके पर पत्रकारों की टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए मुंबई प्रेस के रेजीडेंट एडिटर कमर अंसारी,सीनियर प्रोड्यूसर रेहान गुलाम हुसैन,सोशल मीडिया मैनेजर मोहम्मद जैद अंसारी, मैनेजर रिजवान अंसारी के अलावा कई जाने माने पत्रकारों की भी मौजूदगी रही..अपनी टीम की हार से पत्रकार थोड़ा निराश जरूर दिखे..लेकिन पत्रकारों ने इस मौके पर जबरदस्त खेल भावना का प्रदर्शन किया..और आखिरी गेंद तक वे संघर्ष करते रहे…

फाइनल में पहुंची टीम के लिए पत्रकार हारून अफरोज, अब्दुल सलाम कासमी, हैदर अली रायन, नोमानी राईन ने टॉस किया.. बॉलीवुड टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.. टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी डॉक्टरों की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजों के बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 90 रन बनाए.. 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बॉलीवुड की टीम आखिरी गेंद तक जीत के लिए संघर्ष करती रही लेकिन आखिरकार उसे हार का सामना करना पड़ा..

इस अवसर पर सरफराज आरजू ने कहा कि राजा राम मोहन राय ने 1822 में कलकत्ता से पहला उर्दू समाचार पत्र शुरू किया था..और इस साल भारत में उर्दू पत्रकारिता की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया..डॉक्टरों की टीम को जीत की ट्रॉफी, डॉ मुहम्मद अली पाटनकर, सरफराज आरज़ू, फिल्म अभिनेत्री मोहिनी मानेक और गायिका खुशी के हाथों दी गई..इसके अलावा इस मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार के साथ ही फाइनल मैच खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हे पुरस्कृत किया गया…

इस मुकाबले में शामिल हुई चारो टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पत्रकार विकास फाउंडेशन की ओर से उन्हे मोमेंटो भेंट किया गया…

पत्रकार विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष यूसुफ राणा ने आखिर में आभार व्यक्त करते हुए इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष यूसुफ अब्राहनी और सेवा के अध्यक्ष शहजाद इब्राहियानी का विशेष रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि इन दो परोपकारी लोगों ने इस टूर्नामेंट के आयोजन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है…

राजनीति

पश्चिम बंगाल एसआईआर विवाद पर बुधवार को सुप्रीम सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल

Published

on

Supreme Court

नई दिल्ली, 3 फरवरी : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को अहम सुनवाई होगी। प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका पर भी शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 28 जनवरी को चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया है। सीएम ममता बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है। याचिका में इस प्रक्रिया को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया गया है और कहा गया है कि इसका सीधा असर निष्पक्ष चुनाव पर पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसे बिना पर्याप्त परामर्श व स्पष्ट दिशा-निर्देशों के लागू किया जा रहा है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इस तरह की प्रक्रिया से आम नागरिकों में भ्रम और भय का माहौल बन रहा है। अपनी याचिका में सीएम ममता ने चुनाव आयोग पर राजनीतिक पक्षपात और तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिस संवैधानिक संस्था से निष्पक्षता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की अपेक्षा की जाती है, वही संस्था अब ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, जो किसी भी लोकतांत्रिक समाज के लिए बेहद चिंताजनक है।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि चुनाव आयोग का यह रवैया संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक संतुलन के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ममता ने सुप्रीम कोर्ट से इस पूरे मामले में सीधी दखल देने और समुचित निर्देश जारी करने की मांग की है।

Continue Reading

राजनीति

अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा

Published

on

AMIT SHAH

जम्मू, 3 फरवरी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा स्थिति की पूरी समीक्षा करेंगे, कई विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे और राजनेताओं से बातचीत करेंगे।

अधिकारियों ने यहां बताया, “केंद्रीय गृह मंत्री 5 फरवरी की शाम को जम्मू पहुंचेंगे। वे उसी शाम लोक भवन में नेताओं से मिलेंगे। 6 फरवरी की सुबह, केंद्रीय गृह मंत्री कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे।”

अंतरराष्ट्रीय सीमा के दौरे के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री घुसपैठ रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से लगाए गए उपकरणों का निरीक्षण करेंगे।

अधिकारियों ने बताया, “6 फरवरी की दोपहर को, वह जम्मू में एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय, आईबी के वरिष्ठ अधिकारी, सीएपीएफ के प्रमुख, जम्मू-कश्मीर के सिविल प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।”

अधिकारी सूत्रों ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह वह श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां वह कई विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह श्रीनगर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।

एक महीने से भी कम समय में, अमित शाह दूसरी बार जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि 8 जनवरी को उन्होंने नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। सुरक्षा स्थिति की उनकी समीक्षा के बाद, केंद्रीय गृह सचिव, गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन डेका, सीएपीएफ के प्रमुखों और अन्य एजेंसियों ने 14 और 15 जनवरी को जम्मू का दौरा किया था।

आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि गृह मंत्री जम्मू डिवीजन के ऊपरी इलाकों, जिनमें कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर जिले का भी दौरा कर सकते हैं।

8 जनवरी को नई दिल्ली में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में, गृह मंत्री शाह ने सुरक्षा बलों को भरोसा दिलाया कि ‘आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने और तालमेल से काम करते रहने का निर्देश दिया ताकि आर्टिकल 370 हटाने के बाद हासिल की गई उपलब्धियों को बनाए रखा जा सके।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू और कश्मीर में पूरी तरह से शांति लाने के लिए आतंकवादियों, उनके ओवर-ग्राउंड वर्कर्स और हमदर्दों के खिलाफ आक्रामक ऑपरेशन चलाते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बॉर्डर पर ज़ीरो घुसपैठ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Continue Reading

राजनीति

एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी, व्यापार समझौतों की श्रृंखला के लिए सांसदों ने पीएम मोदी को दी बधाई

Published

on

नई दिल्ली, 3 फरवरी : नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के लिए सरकार के विजन पर चर्चा करने के लिए एक पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग बुलाई। यह बैठक नई दिल्ली में पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य सभी मंत्री और सांसद इस बैठक में मौजूद हैं।

बैठक में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को भारत-अमेरिका ट्रेड डील के लिए बधाई दी। जवाब में पीएम मोदी मुस्कुराए और हाथ हिलाते हुए धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत के बाद सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच एक ट्रेड डील हुई। पिछले दस दिनों में यह भारत की दूसरी ट्रेड डील है।

बैठक के दौरान, एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री को हाल ही में हुए सभी ट्रेड समझौतों के लिए बधाई दी। नए चुने गए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी इस संसदीय दल की बैठक को भी संबोधित करेंगे। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक प्रेजेंटेशन के ज़रिए बजट की खासियतों और भविष्य की सोच के बारे में बताएंगी, जिसमें इस बात पर जोर दिया जाएगा कि यह 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम कैसे है।

बैठक में बजट की खासियतों और फायदों को जनता तक पहुंचाने के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएगी। साथ ही, एक रोडमैप भी पेश किया जाएगा।

बता दें कि वित्त मंत्री सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में यूनियन बजट 2026 पेश किया। यह उनका नौवां बजट था और यह तीन ‘कर्तव्यों’ या ड्यूटीज से प्रेरित था, जिनका मकसद कॉम्पिटिशन को बेहतर बनाकर, उम्मीदों को पूरा करके और यह पक्का करके कि हर परिवार, समुदाय और इलाके को जुड़ने के लिए रिसोर्स और मौके मिलें, आर्थिक ग्रोथ को बढ़ाना और बनाए रखना था।

प्रधानमंत्री ने रविवार को बजट की तारीफ करते हुए इसे अपार अवसरों का हाईवे बताया और कहा कि जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर भारत चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार1 hour ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Supreme Court
राजनीति1 hour ago

पश्चिम बंगाल एसआईआर विवाद पर बुधवार को सुप्रीम सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल

व्यापार2 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब

अपराध2 hours ago

मुंबई के दादर में चाय की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी की बेरहमी से हत्या; पुलिस ने जांच शुरू की।

राजनीति3 hours ago

अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा

बॉलीवुड3 hours ago

अब बिगाड़ने का समय आ गया… रणवीर सिंह ने दिखाई ‘धुरंधर 2’ की धांसू झलक

राजनीति3 hours ago

एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी, व्यापार समझौतों की श्रृंखला के लिए सांसदों ने पीएम मोदी को दी बधाई

दुर्घटना3 hours ago

मुंबई सेंट्रल एसटी डिपो के पास एक रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई घायल नहीं हुआ।

अपराध3 hours ago

मुंबई दुर्घटना: 17 वर्षीय लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार मर्सिडीज कार तटीय सड़क सुरंग के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए।

व्यापार4 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल, निफ्टी ने छुआ 26,341 का स्तर

अपराध4 days ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

राजनीति3 weeks ago

बीएमसी चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची: वार्डवार विजयी उम्मीदवारों के नाम देखें

महाराष्ट्र6 days ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

अपराध2 weeks ago

मुंबई के वडाला में ‘बदतमीज’ नाम की एक शहरी मसाज कंपनी की मसाज करने वाली महिला ने सेशन रद्द होने पर एक महिला पर हमला किया; लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई को बुनियादी सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता, समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी, अबू आसिम आज़मी ने शहरी समस्याओं के समाधान का दावा किया

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: विरार के एक डी-मार्ट में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी;

राजनीति3 weeks ago

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम: एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की

व्यापार4 weeks ago

लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

अपराध2 weeks ago

मुंबई में भयावह घटना: मलाड में ढाई महीने के पिल्ले के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 days ago

मुंबई ट्रैफिक अपडेट: व्यस्त समय के दौरान 1 फरवरी से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध; क्या अनुमति है और क्या नहीं?

रुझान