अंतरराष्ट्रीय
केकेआर की सफलता के पीछे मैकुलम की कोचिंग शैली : मोर्गन
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन का कहना है कि टीम की सफलता के पीछे कोच ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग शैली का हाथ है।
केकेआर को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में लगातार दूसरी जीत मिली है। कोलकाता की टीम ने गुरूवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था।
मोर्गन ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा, “लंबे समय बाद हमने इस तरह का प्रदर्शन किया। मैकुलम दो सीजन से है और अब हम उनके स्टाइल से खेलने लगे हैं। मुंबई जैसी मजबूत टीम को रोकना और लक्ष्य हासिल करने से हमें आत्मविश्वास मिला है। हमने वेंकटेश अय्यर को अंतिम एकादश में फिट करने की कोशिश की और जिस तरह वह स्कोर कर रहे हैं वो देखना काफी अच्छा है।”
मोर्गन ने कहा कि जब मई में कोरोना के कारण टूर्नामेंट को स्थगित किया गया था तो कोच मैकुलम ने गेम प्लान को बदलने के बारे में बात की थी।
कप्तान ने साथ ही गेंदबाजों विशेष रूप से वेस्टइंडीज के सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती की सराहना की।
मोर्गन ने कहा, “वरूण का यह दूसरा मैच था और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ खेले। सुनील और वरूण शानदार गेंदबाज हैं। सुनील पहले भी केकेआर टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। दूसरे चरण के पहले दो मुकाबले हमारे लिए अच्छे रहे।”
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान की अपनी पहल, हमारी अमेरिका से नहीं हो रही सीधी बात: ईरान

तेहरान : ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अब तक दोनों देशों के बीच सिर्फ मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने अपनी ओर से बातचीत की पहल की है इसमें ईरान शामिल नहीं है।
अर्द्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने उनके हवाले से बताया कि अमेरिका ने बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन उसकी ओर से भेजी गई शर्तें अतार्किक हैं। बघाई ने कहा कि ईरान का रुख शुरू से स्पष्ट रहा है, जबकि अमेरिका अपने रवैए में लगातार बदल लाता रहा है।
ईरान ने यह भी कहा कि उसे पूरी तरह पता है कि “वह किस ढांचे में बातचीत पर विचार करेगा।” प्रवक्ता ने अमेरिकी कूटनीति पर तंज कसते हुए कहा कि वहां खुद लोग उनके (ट्रंप) दावों को कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह सोचने वाली बात है।
पाकिस्तान में हुई बैठकों पर ईरान ने स्पष्ट किया कि ये उनकी अपनी पहल है, लेकिन तेहरान इसमें शामिल नहीं है। उसने मध्य-पूर्व के देशों से कहा कि वे संघर्ष खत्म करने की कोशिश करें, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि इसकी शुरुआत किसने की थी।
ट्रंप के इस दावे पर कि ईरान, यूएस के प्रस्तावों पर सहमत हो गया है, बघाई ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी जो चाहें बोल सकते हैं, लेकिन ईरान ने यूएस के साथ कोई बातचीत नहीं की है।
उन्होंने आगे कहा कि अ्मेरिका से बातचीत के लिए सिर्फ तीसरे देशों के जरिए अनुरोध किया गया था।
बघाई ने कहा कि ईरान की स्थिति साफ है: हमलों के खिलाफ ईरान की कोशिशें खुद को बचाने पर ही केंद्रित है। उन्होंने कहा कि कि अमेरिका के दावे भरोसे लायक नहीं है। हमने पहले भी देखा है कि बातचीत की आड़ में उन्होंने हमला कर हमें धोखे में रखा।
इस बीच, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप के बयानों को मार्केट की चाल से जोड़ा है। उन्होंने निवेशकों से अपील की है कि वो ट्रंप की कही पर तुरंत भरोसा न करें। उन्होंने एक्स पर कहा कि जब अमेरिकी बयान से बाजार तेजी से ऊपर-नीचे हो, तो उसी दिशा में चलने के बजाय उल्टा सोचकर कदम उठाना बेहतर हो सकता है।
गालीबाफ का इशारा ट्रंप के हालिया बयानों को लेकर है। जब ट्रंप ने 22 मार्च को कहा कि ईरान के साथ अच्छी बातचीत और उसके एनर्जी ठिकानों पर हमले टाल दिए गए हैं। इससे बाजार में राहत आई, अमेरिकी शेयर बाजार चढ़े और तेल की कीमतें गिर गईं।
कुछ ही दिनों बाद हालात बदल गए। ट्रंप ने फिर कड़ी टिप्पणी की, इजरायल ने तेहरान पर हमले किए, और सऊदी अरब में ड्रोन इंटरसेप्शन की खबरें आईं। इसके बाद बाजार पलट गया। शेयर गिरे और तेल की कीमतें फिर बढ़ गईं।
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र ने संघर्ष तुरंत खत्म करने और मुस्लिम एकजुटता पर दिया जोर

इस्लामाबाद : सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री हाई-लेवल बातचीत के बाद इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं। बैठक में संघर्ष को तुरंत खत्म करने पर जोर दिया गया। पाकिस्तान में तीनों देशों के साथ हुई इस बैठक के बाद विदेश मंत्री और डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने दोहराया कि खाड़ी संकट का एकमात्र सही हल बातचीत और डिप्लोमेसी ही है।
सत्र के बाद जारी बयान के मुताबिक, चारों देशों ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और संघर्ष को तुरंत खत्म करने की मांग की है। चतुष्कोणीय बैठक में चारों देशों ने मुस्लिम एकता पर जोर दिया और अमेरिका और ईरान के बीच संरचनात्मक तरीके से बातचीत का समर्थन किया।
पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार, डार ने कहा कि उन्होंने अपने समकक्षों को इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत की संभावनाओं के बारे में बताया। सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने इस पहल के लिए अपना पूरा समर्थन जताया है।
इस मौके पर, विदेश मंत्रियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ भी मीटिंग की। प्रधानमंत्री शरीफ ने सोमवार को मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा के लिए हुई क्वाड मीटिंग के बाद सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्रियों का शुक्रिया अदा किया और शांति के लिए पाकिस्तान की कोशिशों पर उनके भरोसे की सराहना की।
सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने कहा, “प्रिंस फैसल बिन फरहान का स्वागत करके खुशी हुई। मैंने किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद को अपना सम्मान और अपने भाई मोहम्मद बिन सलमान, क्राउन प्रिंस को अपना प्यार भरा अभिवादन दिया। मैंने सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान की गहरी एकजुटता को फिर से दोहराया और इन मुश्किल समय में सऊदी अरब के सराहनीय संयम की प्रशंसा की।”
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार को संकेत दिया कि बातचीत खत्म होने के बाद आने वाले दिनों में वह अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत की मेजबानी कर सकता है। इशाक डार ईरान-अमेरिका बातचीत पर सलाह-मशविरे के लिए चीन के दौरे पर जाने वाले हैं।
डॉन ने बताया कि अपनी आने वाली यात्रा से पहले डार ने कहा, “पाकिस्तान को आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बीच काम की बातचीत होस्ट करने और उसे आसान बनाने में गर्व महसूस होगा, ताकि चल रहे झगड़े का पूरी तरह और हमेशा के लिए हल निकाला जा सके।”
इस्लामाबाद बातचीत के लिए जगह बनाने की कोशिश में वॉशिंगटन, खाड़ी देशों की राजधानियों और दूसरे मुस्लिम देशों के साथ बातचीत कर रहा है। चार देशों की यह मीटिंग शुरू में तुर्किए में होनी थी, लेकिन आखिरी समय में इसे इस्लामाबाद में शिफ्ट कर दिया गया।
पाकिस्तानी मीडिया ने एक डिप्लोमैटिक सोर्स के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार के आसपास बातचीत हो सकती है। इस बातचीत में अमेरिका का नेतृत्व विदेश सचिव मार्को रुबियो और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय
कुवैत: हमले में एक भारतीय कर्मी की मौत, राजदूत परमिता त्रिपाठी मॉर्चरी पहुंचकर अधिकारियों से मिलीं

कुवैत सिटी: कुवैत में एक डिसेलिनेशन संयंत्र पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के मामले में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने सोमवार को सेंट्रल मॉर्चरी पहुंची, जहां मृतक का पार्थिव शरीर रखा गया है। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत की।
राजदूत ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए कुवैत के जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल एविडेंस के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुलरहीम अल-अवधी से मुलाकात की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में दिखाई गई तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच समन्वय को मजबूत करने और आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से अहम मानी जा रही है।
भारतीय दूतावास लगातार मृतक के परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए कुवैती प्रशासन के साथ मिलकर सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।
कुवैत सरकार ने भारतीय कर्मी की मौत पर सोमवार एक बयान जारी किया था। बताया कि तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) यानि खारे पाने को साफ करने वाला संयंत्र पर काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई।
कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पुष्टि की कि ईरान के हमले में संयंत्र की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा और खाड़ी देश के खिलाफ “ईरानी आक्रमण” की कड़ी निंदा की।
मंत्रालय ने अरबी में कहा- “इस हमले में एक कर्मचारी (भारतीय नागरिक) की मृत्यु हुई और भवन को क्षति पहुंची।”
फिलहाल, भारतीय दूतावास इस पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर सहायता सुनिश्चित करने में जुटा है, ताकि मृतक के परिजनों को जल्द न्याय और राहत मिल सके।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
