Connect with us
Saturday,18-July-2026
ताज़ा खबर

अपराध

इंदौर में सड़क पर डांस करने वाली मॉडल की मुसीबतें बढ़ी

Published

on

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सड़क की जेब्रा का्रसिंग पर डांस करना एक मॉडल के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इस युवती के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, वहीं युवती अपनी सफाई दे रही है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों इंदौर में रसोमा चैराहे की जेब्रा क्रासिंग पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती डांस करते नजर आ रही थी। इस युवती की पहचान माडल श्रेया कालरा के तौर पर हुई।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें माडल ने इंटरनेट मीडिया पर रसोमा चैराहे पर डांस का वीडियो वायरल करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की थी, लेकिन पुलिस ने इसे पब्लिसिटी स्टंट माना। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस वीडियो केा लेकर कहा था कि, इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर फ्लैश मॉब करने को लेकर मॉडल पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। फ्लैश मॉब का भाव भले ही कुछ हो, लेकिन ये तरीका गलत है।

गृहमंत्री के बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और विजय नगर थाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन की धारा के तहत श्रेया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक युवती को नोटिस दिया जाएगा और उसके खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश किया जाएगा।

एक तरफ जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं मॉडल श्रेया कालरा ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। श्रेया ने कहा, “डांस के दौरान कोविड गाइडलाइन और यातायात नियमों का पालन किया गया हैं। मेरा उददेश्य कानून को तोड़ना नहीं, बल्कि कोरोना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।”

अपराध

ठाणे क्राइम ब्रांच ने सुलझाई बेरहम कत्ल की गुत्थी; दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़े फेंकने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Published

on

ठाणे, 16 जुलाई: अपराध की दुनिया में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ठाणे क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को एक बेहद बेरहम मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर अपने ही एक करीबी दोस्त की हत्या कर दी, उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग सुनसान जगहों पर फेंक दिया।
यह मामला तब सामने आया जब उल्हासनगर यूनिट-4 क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश गज्जल को एक गोपनीय सूचना मिली। सूचना के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा चालक भाइयों—फैज मलीम (24) और अल्बान मलीम (23)—ने मुंब्रा के रहने वाले अपने दोस्त अमन शेख (23) की हत्या कर दी थी। जानकारी में आगे यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित का गला रेता, उसके शरीर को टुकड़ों में काटा और सबूत मिटाने के इरादे से उन टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।
इस खुफिया जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए और ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुम्बरे के निर्देशों पर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले, डिप्टी पुलिस कमिश्नर अमर सिंह जाधव और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर शेखर बागड़े के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में सीनियर पीआई राजेश गज्जल, एपीआई श्रीरंग गोसावी और हेड कांस्टेबल गणेश गावड़े शामिल थे।
पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, भाइयों ने कथित तौर पर कबूल किया कि 13 जुलाई 2026 की रात को उन्होंने अमन शेख का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद, उन्होंने शव को क्षत-विक्षत कर सिर, हाथ और पैरों को अलग कर दिया और अपराध को छिपाने के लिए अवशेषों को खराड़ी गांव के सुनसान इलाकों में फेंक दिया।
जांच अधिकारी अब इस हत्याकांड के पीछे के मकसद का पता लगाने, बाकी के सभी सबूतों को बरामद करने और हत्या तक ले जाने वाले घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट करने में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Continue Reading

अपराध

मणिपुर में हथियारों के बड़े जखीरे के साथ 50 किलो अफीम जब्त

Published

on

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक के एक खतरनाक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है और लगभग 50 किलोग्राम संदिग्ध अफीम जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मणिपुर पुलिस और 19 गढ़वाल राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के के. थेनजांग गांव के जंगल वाले इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियार, विस्फोटक और युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सामान का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। यह इलाका म्यांमार और मिजोरम की सीमाओं से लगा हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बरामद हथियारों और गोला-बारूद, जिनमें आधुनिक हथियार भी शामिल हैं, के बारे में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

एक अन्य ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने इम्फाल ईस्ट जिले के योराबुंग पंथोइबी लीकाई इलाके से प्रतिबंधित संगठन ‘पीपल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक’ (प्रेपाक) के एक खतरनाक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ शक्तिशाली हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान इम्फाल ईस्ट जिले के रहने वाले निंगोमबम अमूथोई मेइतेई (30) के तौर पर हुई है।

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने इम्फाल-दीमापुर नेशनल हाईवे पर हेंगबुंग बैपटिस्ट चर्च के पास मिली एक लावारिस कार से लगभग 50 किलोग्राम वजन के संदिग्ध अफीम के 49 पैकेट बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, यह गाड़ी पहले सेनापति जिले के सेनापति पुलिस स्टेशन के तहत टी. खुलेन में नाका चेकिंग पॉइंट से बचकर तेजी से भाग गई थी। लावारिस गाड़ी से उखरुल जिले के रहने वाले जेड. रीथिंगम (52) के दस्तावेज भी बरामद हुए।

इस मामले में आगे की जांच चल रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई अफीम की कीमत अवैध बाजार में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह अवैध खेप पड़ोसी देश म्यांमार से आई थी, जिसकी मणिपुर के साथ लगभग 400 किलोमीटर लंबी बिना बाड़ वाली सीमा लगती है।

म्यांमार दुनिया में अफीम के प्रमुख उत्पादकों में से एक है, खासकर इसके उत्तरी इलाकों में, जिनमें काचिन और शान राज्य शामिल हैं।

यह ताजा जब्ती मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से चल रहे म्यांमार-लिंक्ड ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई है।

इस बीच, केंद्र और राज्य के सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अपनी व्यापक कार्रवाई जारी रखी है। राज्य भर के बाहरी इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से तलाशी अभियान और ‘एरिया डोमिनेशन’ (इलाके पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गश्त) जैसी गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

मणिपुर में उग्रवादियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गाड़ियों की आवाजाही को रोकने के लिए घाटी और पहाड़ी, दोनों तरह के ज़िलों में कुल 111 नाके/चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

सुरक्षा बल इम्फाल-जिरीबाम नेशनल हाईवे (एनएच-37) पर जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों समेत सभी गाड़ियों को सुरक्षा (एस्कॉर्ट) भी दे रहे हैं। गाड़ियों की सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही पक्की करने के लिए संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की सुरक्षा जारी है।

मणिपुर पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों या बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा न करें और सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी वीडियो और गुमराह करने वाले कंटेंट से सावधान रहें।

Continue Reading

अपराध

नवी मुंबईः प्रेमी के प्यार में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति के तीन टुकड़े कर जंगल में फेंका

Published

on

महाराष्ट्र के नवी मुंबई जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई की रबाले एमआईडीसी पुलिस ने ऐरोली के यादव नगर में करीब 11 महीने पहले हुई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मृतक बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह (50) की पत्नी सुनीता कुशवाह (40) और उसके प्रेमी राहुल दशरथ प्रजापति (30) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे बलीराम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े किए, उन्हें अलग-अलग बोरियों और चादर में लपेटकर राहुल के ऑटो रिक्शा से गवली देव पहाड़ी के जंगल में ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, बलीराम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यादव नगर में रहते थे। इसी दौरान सुनीता के घणसोली निवासी रिक्शा चालक राहुल प्रजापति से प्रेम संबंध हो गए। जब बलीराम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बलीराम की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत पहले बच्चों को दो दिन के लिए रिश्तेदार के घर भेज दिया और 9 अगस्त 2025 की रात घर में सो रहे बलीराम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े कर उन्हें जंगल में ठिकाने लगा दिया गया।

घटना के बाद सुनीता ने यादव नगर का मकान किराए पर दे दिया और दोनों बच्चों के साथ राहुल के घर घणसोली में रहने लगी। करीब आठ महीने तक उसने परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि बलीराम घर छोड़कर चले गए हैं। अप्रैल 2026 में रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई। इस दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल और सिम कार्ड बदल दिए, लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआआर), तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आए विरोधाभासी बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। अलग-अलग पूछताछ में दोनों टूट गए और हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गवली देव पहाड़ी क्षेत्र में मृतक के अवशेषों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि घटना को 11 महीने बीत जाने के कारण अवशेष बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मामले की आगे की जांच रबाले एमआईडीसी पुलिस कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन11 minutes ago

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में बदलावों की घोषणा की, बोले- कंटेस्टेंट्स को ज्यादा सोचना होगा

मनोरंजन13 minutes ago

आमिर खान को धमकी मिलने की खबर, पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार

व्यापार17 minutes ago

सोना इस हफ्ते दो हजार रुपए और चांदी चार हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

राष्ट्रीय समाचार24 minutes ago

सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; पत्नी बोलीं- परिवार की सहमति बिना शुरू न हो इलाज

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद में स्टील पुल का शुभारंभ किया गया

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: बीएमसी शहर में पेड़ों की देखभाल करने की योजना बना रही है, बड़े पैमाने पर सर्वे और हेल्थ असेसमेंट कर रही है, और हॉर्टिकल्चर और एक्सपर्ट्स के साथ स्टडी कर रही है।

व्यापार19 hours ago

भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

महाराष्ट्र20 hours ago

बीएमसी हेल्थ कमेटी के चेयरमैन ने केईएम हॉस्पिटल का सरप्राइज विजिट किया, हॉस्पिटल में गंभीर लापरवाही और मिसमैनेजमेंट का खुलासा किया, डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया

खेल21 hours ago

इंग्लैंड के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बेलिंगहम ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस का किया धन्यवाद

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं मोनाली ठाकुर और कविता कौशिक, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

व्यापार4 weeks ago

एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल में पहली फतह, मिस्र के राष्ट्रपति बोले- यह जीत दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है

रुझान