Connect with us
Wednesday,22-July-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

सनराइज अस्पताल और ड्रीम्स मॉल के खिलाफ होगी जांच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी करेंगे घटनास्थल का दौरा

Published

on

Uddhav-Thackeray

मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल में बीती रात लगी आग के बाद मॉल की तीसरी मंजिल पर मौजूद सनराइज अस्पताल भी चपेट में आ गया था। जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती 78 मरीजों में से 10 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के कमिश्नर हेमंत नागराले ने बताया कि इस मामले में मॉल और अस्पताल दोनों के खिलाफ जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी कुछ देर में पहुंचेंगे। हालांकि बीजेपी के नेता और विधान परिषद में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर स्थानीय सांसद के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी आग की जगह पर मौजूद थे।

इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि ड्रीम्स मॉल के पहले फ्लोर पर आग लगी थी। जिसका धुआं सनराइज अस्पताल तक भी पहुंचा था। जिसके बाद तुरंत ही अस्पताल में अलार्म सिस्टम बजने लगा और सभी भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अस्पताल ने बताया कि आग की वजह से कोई मौत नहीं हुई है। दो मरीजों की कोविड के चलते मौत हुई थी। उनके शव को भी बाहर निकाल लिया गया है। सभी मरीजों को जंबो कोविड सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया है। फायर फाइटिंग के सभी उपकरण काम कर रहे थे।

बीएमसी के मुताबिक भांडुप के ड्रीम्स मॉल का फायर फाइटिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। बीएमसी को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसने मॉल का सर्वे किया था। बीएमसी के सर्वे में यह मॉल 29 वें नंबर पर आया था। बीएमसी ने मुंबई शहर के ऐसे 29 मॉल को नोटिस भी भेजा था और फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए कहा था। आपको बता दें कि पिछले साल 22 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल के सिटी सेंटर मॉल में आग लगी थी। जिसे बुझाने में तकरीबन 4 दिन लग गए थे। इसी आग के बाद पूरे शहर के मॉल का सर्वे किया गया था

मुंबई के भांडुप में सनराइज अस्पताल में देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना में दो लोगों के मरने की खबर है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खास बात है कि यह अस्पताल ड्रीम्ज मॉल में तीसरी मंजिल पर स्थित है। अस्पताल में आग करीब 12.30 बजे रात को लगी। घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। सनराइज अस्पताल में राहत और बचाव कार्य जारी है। अस्पताल से 70 से अधिक पेशेंट्स को निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इनमें कोरोना के पेशेंट्स भी शामिल हैं। यह मॉल भांडुप में एलबीएस मार्ग पर स्थित है।

मौके पर पहुंची मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार मॉल में अस्पताल देखा है। इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड पेशेंट्स समेत अन्य 70 पेशेंट्स को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि लगभग 22 फायर टेंडर आग की लपटों को बुझाने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

अस्पताल में 78 पेशेंट्स एडमिट थे। इनमें से 73 कोरोना पेशेंट्स और 3 सामान्य रोगी हैं। 73 पेशेंट्स में 30 को मुलुंड के जंबो सेंटर में शिफ्ट किया गया है। वहीं, तीन लोगों को फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बाकी अन्य का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र

मुंबई: दादर चेतना भूमि पर विरोध प्रदर्शन के दौरान औरंगजेब की तस्वीर फहराने पर हंगामा, पुलिस को जांच के आदेश, अब तक 8 एफआईआर दर्ज

Published

on

मुंबई; मुंबई के दादर चेतना भूमि पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में औरंगजेब की तस्वीर फहराने को लेकर एक बार फिर हंगामा मच गया है, जिससे मामला और बिगड़ गया है, वहीं अब औरंगजेब की आड़ में राजनीति भी शुरू हो गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र और मुंबई में दिल्ली जंतर-मंतर विरोध के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ करीब 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से शिवाजी पार्क, चेतना भूमि में चार एफआईआर के साथ-साथ मरीन ड्राइव और आजाद मैदान में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। अब मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान औरंगजेब (अल्लाह उन पर प्रसन्न हो) का पोस्टर फहराने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। दादर चेतना भूमि में विरोध प्रदर्शन के दौरान औरंगजेब की तस्वीर फहराई गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था। हालांकि, इस मामले में पुलिस यह जांच कर रही है कि यह तस्वीर विरोध प्रदर्शन में किसने लगाई थी और इसके पीछे क्या मकसद था। मुंबई में औरंगजेब की तस्वीर लहराने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और औपचारिक तौर पर पता लगा रही है कि यह तस्वीर किसने लहराई थी और इसके पीछे क्या मकसद था। डीसीपी महेंद्र पंडित ने बताया कि इस मामले में सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है, साथ ही गैर-कानूनी तरीके से सड़क जाम करने और बिना इजाजत विरोध प्रदर्शन करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में यह भी जांच चल रही है कि औरंगजेब की तस्वीर क्यों लाई गई थी और इसके पीछे क्या मकसद था, वहीं इस घटना के बाद राजनीति शुरू हो गई है और पेपर लीक मामला औरंगजेब की जिम्मेदारी बन गया है। गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा अब तक दर्ज की गई एफआईआर में 600 आरोपियों के नाम हैं।

Continue Reading

महाराष्ट्र

आज़मी ने पेपर लीक पर पुलिस कार्रवाई के संबंध में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सुप्रीम कोर्ट के दखल की मांग की

Published

on

मुंबई: विधायक अबू आसिम आज़मी ने पेपर लीक कांड पर केंद्र सरकार के अग्रेसिव रुख का सपोर्ट करते हुए उस पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। आज़मी ने इस बात पर निराशा जताई कि लाल बहादुर शास्त्री के उलट, जिन्होंने एक रेल हादसे की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपनी मर्ज़ी से इस्तीफा दे दिया था, यह सरकार कई स्टूडेंट्स के सुसाइड के बावजूद कोई जवाबदेही लेने से मना कर रही है। आज़मी ने सोनम वांगचुक की तारीफ़ की और कहा कि उन्होंने स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए यह लड़ाई शुरू की है और देश के एजुकेशन सिस्टम में कमियों के विरोध में 20 दिन की भूख हड़ताल की है। हालांकि, उन्होंने दिल्ली पुलिस के उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने के एक्शन को बेहद शर्मनाक बताया। डॉ. राम मनोहर लोहिया के शब्दों – “जब सड़कें शांत हो जाती हैं, तो पार्लियामेंट आज़ाद हो जाती है” को याद करते हुए आज़मी ने कहा कि पार्लियामेंट इस समय सुनने के मूड में नहीं है। ऐसे समय में, नागरिकों को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के दिए संविधान के अनुसार शांति से सड़कों पर उतरकर अन्याय और सरकार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने का पूरा हक़ है। देश में डेमोक्रेसी खत्म होने और डिक्टेटरशिप जैसे हालात पैदा होने का आरोप लगाते हुए विधायक अबू आसिम आज़मी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि वह सोनम वांगचुक के साथ हुई पुलिस कार्रवाई और बुरे बर्ताव पर खुद से नोटिस ले और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दे।

Continue Reading

महाराष्ट्र

दिल्ली: बीजेपी नेता सदाभाऊ खोत के विवादित बयान ‘प्रदर्शनकारी स्टूडेंट टेररिस्ट हैं’ पर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लुंडे ने इसकी आलोचना की है।

Published

on

मुंबई महाराष्ट्र बीजेपी नेता सदाभव खोत ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों को आतंकवादी का टाइटल दिया है, जिसके बाद इस विवादित बयान पर बवाल शुरू हो गया है। सदाभव खोत के बयान से लोगों में नाराजगी है क्योंकि नेट पेपर लीक मामले में स्टूडेंट्स जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। ऐसे में सदाभव खोत ने विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लिया जाना चाहिए। सदाभव खोत ने दिल्ली जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को भी एक साजिश बताया है और कहा है कि सरकार ने पेपर लीक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन इसके बावजूद इंडिया अलायंस सरकार के खिलाफ साजिश में शामिल है। उन्होंने इंडिया अलायंस और विपक्ष पर देश में अशांति फैलाने का भी आरोप लगाया है। सदाभव ने यह बयान एक पब्लिक इवेंट में दिया है, जिसके बाद लोगों में अशांति है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लुंडे ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि सदाभव खोत मंत्री थे लेकिन अब उनका मंत्रालय खत्म हो गया है। आप दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को टेररिस्ट कहते हैं क्योंकि आपका बेटा वहां नहीं था और दूसरे लोगों के बच्चों को लिंच किया जा रहा है। अगर आप मिनिस्ट्री से भी यही बात कहवाते हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार4 minutes ago

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ अहम परमाणु समझौते को मंजूरी दीः रिपोर्ट

महाराष्ट्र16 hours ago

मुंबई: दादर चेतना भूमि पर विरोध प्रदर्शन के दौरान औरंगजेब की तस्वीर फहराने पर हंगामा, पुलिस को जांच के आदेश, अब तक 8 एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें

महाराष्ट्र17 hours ago

आज़मी ने पेपर लीक पर पुलिस कार्रवाई के संबंध में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सुप्रीम कोर्ट के दखल की मांग की

महाराष्ट्र18 hours ago

दिल्ली: बीजेपी नेता सदाभाऊ खोत के विवादित बयान ‘प्रदर्शनकारी स्टूडेंट टेररिस्ट हैं’ पर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लुंडे ने इसकी आलोचना की है।

महाराष्ट्र19 hours ago

शांतिपूर्ण विरोध का कोई विरोध नहीं, लेकिन दिल्ली में विरोध के दौरान हिंसा भड़की, अशांति फैलाने की साजिश : देवेंद्र फडणवीस

खेल19 hours ago

वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद लियोनेल मेसी ने दर्द बयां किया, बोले-दर्द गहरा है, इस घाव को भरने में समय लगेगा

मनोरंजन20 hours ago

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल के अनुभव के जरिए बयां किया जिंदगी का कड़वा सच

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में अप्रैल-जून अवधि में संस्थागत निवेश 16 प्रतिशत बढ़कर 1.9 अरब डॉलर रहा: रिपोर्ट

राजनीति23 hours ago

जंतर-मंतर पर झड़प से आहत खड़गे ने जन्मदिन नहीं मनाने का किया ऐलान, कहा-हमारे बच्चे न्याय के हकदार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल में पहली फतह, मिस्र के राष्ट्रपति बोले- यह जीत दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

रुझान