Connect with us
Wednesday,21-October-2026
ताज़ा खबर

अपराध

दिल्ली सोना तस्करी मामला : एनआईए ने असम, महाराष्ट्र में 4 जगह छापे मारे

Published

on

NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को दिल्ली में सोना तस्करी मामले में असम के गुवाहाटी और महाराष्ट्र के सांगली में चार स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने आरोपियों और उनके संचालकों से संबंधित उन परिसरों की तलाशी ली, जहां से उनके द्वारा अपराध के संबंध में षड्यंत्र रचा जाता था।

अधिकारी ने कहा, “तलाशी के दौरान संदिग्ध दस्तावेजों के साथ-साथ तात्कालिक अपराध में संलिप्त व्यक्तियों, जिनके म्यांमार और नेपाल सहित विदेशों में भी संबंध थे, उनके दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जब्त किया गया।”

एनआईए ने इस साल 29 सितंबर को इस सोना तस्करी मामले की जांच का जिम्मा संभाला था। एजेंसी को इसकी जांच की जिम्मेदारी 28 अगस्त को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 42.89 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाले 83.621 किलोग्राम की तस्करी का सोना जब्त किया गया था। गोल्ड बार के रूप में आठ लोगों के पास से यह सोना पकड़ा गया था।

अधिकारी ने कहा, “अब तक इन आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने गुवाहाटी से उक्त खेप को अपने हैंडलर के निर्देश पर नई दिल्ली में इसकी अगली डिलीवरी के लिए एकत्र किया था। हैंडलर के संबंध में यह आशंका है कि उसने सोना की तस्करी म्यांमार, नेपाल और भूटान से कराई थी।”

अपराध

अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 4 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने वाली महिला गिरफ्तार

Published

on

मुंबई; घाटकोपर में रहने वाले एक शिकायतकर्ता को अश्लील वीडियो के ज़रिए बदनाम करने की धमकी देने और करीब 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगकर जान से मारने की धमकी देने और एक और हफ़्ता वसूलने के मामले में क्राइम ब्रांच यूनिट 7 ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता एक ज्वेलरी शॉप में मैनेजर का काम करता है। दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच उसकी एक जान-पहचान वाली महिला ने वीडियो कॉल के ज़रिए व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो चैट करके उसे प्राइवेट करने की धमकी दी और शिकायतकर्ता से कहा कि उक्त अश्लील वीडियो चैटिंग इंटरनेट के ज़रिए पुलिस, कोर्ट और सीबीआई को भेज दी जाएगी और उसे जांच के लिए बुलाया जाएगा। इस धमकी के कारण, शिकायतकर्ता ने बदनामी के डर से 2024 से अब तक शिकायतकर्ता से 4 करोड़ रुपये वसूल लिए और उक्त महिला और पैसे मांग रही थी। उक्त महिला ने शिकायतकर्ता को और पैसे न देने पर उसके हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्राइम ब्रांच यूनिट 7, घाटकोपर, मुंबई ने जाल बिछाया और 19 अक्टूबर को पैसे मांगने वाली महिला को क्राइम ब्रांच यूनिट 7, घाटकोपर, मुंबई ने रंगे हाथों पकड़ा। महिला ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये लिए। यह घटना आरके रेस्टोरेंट, एलबीएस रोड, घाटकोपर वेस्ट, मुंबई में हुई। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर, घाटकोपर पुलिस स्टेशन में इंडियन पीनल कोड की धारा 308(2), 308(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस अपराध की जांच शुरू कर दी गई है। इस अपराध के लिए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच घाटकोपर यूनिट 7 कर रही है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, बरनिल कानभारे, एडिशनल कमिश्नर कृष्णकांत उपाध्याय, डीसीपी, नूनाथ यूनिट 7 की टीम ने की है।

Continue Reading

अपराध

एनसीबी ने पंजाब के फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन और पिस्टल के साथ तीन को पकड़ा

Published

on

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले से 1.538 किलो हेरोइन बरामद की है। इस ऑपरेशन में एक ग्लॉक पिस्टल और 3 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया है।

एनसीबी की अमृतसर और चंडीगढ़ टीम ने एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन फाजिल्का जिले के बनवाला स्थित छाबड़ा रिसॉर्ट के पास किया गया।

पकड़े गए लोगों की पहचान जसविंदर सिंह (20), पुत्र पुष्पेंद्र सिंह, निवासी लालकुर्ती, फिरोजपुर कैंट, पंजाब; पवंदीप सिंह, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव नौशहरा पन्नुआं, जिला तरनतारन, पंजाब और एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर कैंट, पंजाब का रहने वाला है।

इस संबंध में एनसीबी ने अपराध संख्या 28/2026 दिनांक 17.10.2026 को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8, 21, 29 और 60 के तहत मामला दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में इस खेप के मुख्य हैंडलर की पहचान हो गई है। पता चला है कि मुख्य हैंडलर इस समय फिरोजपुर सेंट्रल जेल में बंद है। अब एनसीबी इस पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से आई और इसे किसे पहुंचाया जाना था। एनसीबी ने कहा कि ब्यूरो नशा मुक्त भारत के संकल्प के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

साथ ही एनसीबी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अगर किसी को नशा तस्करी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मानष राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

Continue Reading

अपराध

अराघची और लावरोव की बैठक में परमाणु साझेदारी पर जोर, यूरोप से पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Published

on

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया क‍ि रूस के व‍िदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक में यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान परमाणु क्षेत्र में साझेदारी आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर द‍िया गया।

विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बैठक की जानकारी साझा की।

अराघची ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”आज सर्गेई लावरोव का तेहरान में स्वागत किया और उनके साथ अहम बातचीत हुई। हमने यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें लेबनान, फिलिस्तीन, यूक्रेन और यमन की स्थिति भी शामिल रही।”

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”हमने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और परमाणु क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया। हमारे इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जब ईरान और रूस के रिश्ते आज जितने करीब और मजबूत रहे हों।”

इससे पहले सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा की।

पेजेश्‍क‍ियन ने कहा कि तेहरान और मॉस्को के बीच हुए समझौतों और आपसी सहमतियों को तेजी से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, परिवहन, व्यापार और बिजली संयंत्रों से जुड़े बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना दोनों देशों के रिश्तों की प्राथमिकता है।

पेजेश्‍क‍ियन ने आगे कहा कि ईरान और रूस अपनी साझा क्षमताओं का बेहतर उपयोग करके और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए मिलकर शांति, स्थायी सुरक्षा और बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक के दौरान तेहरान और मॉस्को के संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Continue Reading
Advertisement
खेल7 minutes ago

न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों को मुश्किल होगी, तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे: जेम्स पैमेंट

व्यापार17 minutes ago

बर्नस्टीन ने निफ्टी का टारगेट घटाकर 25,000 किया; कहा- आय की चिंताओं से बढ़त सीमित

व्यापार34 minutes ago

भारत में एआई बूम से शेयर बाजार के मूल्यांकन में हो सकती है 100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी : रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट से वाईएसआर कांग्रेस को राहत, निकाय चुनावों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 25 अक्टूबर तक स्थगित

व्यापार2 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव, मजबूत डॉलर और ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव, सोने-चांदी में 1 प्रतिशत तक की गिरावट

राजनीति2 hours ago

2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, सीट बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं : आराधना मिश्रा

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

अमेरिका सैन्य क्षेत्र में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना चाहता है: रक्षा मंत्री हेगसेथ

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 hours ago

दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस, सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वजारोहण समारोह के लिए करेंगे आमंत्रित

व्यापार4 hours ago

स्पेसएक्स की तीसरी तिमाही की आय में 161 प्रतिशत का उछाल, एलन मस्क ने 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व का रखा लक्ष्य

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

रुझान