खेल
आईपीएल : धोनी अकेले 200 मैचों के क्लब में, रोहित उनके पीछे
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 39 साल के धोनी ने सोमवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 37वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
धोनी इसके साथ ही आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले 199 मैचों में 4568 रन बनाए हैं।
धोनी के बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही अपने 200 मैच पूरा करने वाले हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 197 मैच खेले हैं।
धोनी ने आईपीएल में अपने 200 मैच खेलने की उपलब्धि पर टॉस के दौरान कहा, ” आप इसके बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं ही जानता हूं कि मैंने इसे कैसे हासिल किया है। यह एक अच्छा अहसास है, लेकिन साथ ही यह एक नंबर है। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि बिना किसी चोट के मैं इतने लंबे समय से खेल रहा हूं।”
धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना (193), कोलकाता राइट राइडर्स के दिनेश कार्तिक (191) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (186) हैं।
धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में अब तक 184 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 107 मैच जीते हैं जबकि 75 हारे और एक का कोई परिणाम नहीं निकला है।
वह आईपीएल में 100 से अधिक मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के दो साल के लिए निलंबित रहने के दौरान धोनी ने दो सीजन तक राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम की भी कप्तानी की थी।
धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक तीन बार 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनाया है।
धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस साल 15 अगस्त को धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे।
खेल
जोश इंगलिस की उंगली में फ्रैक्चर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस की दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए। अब जोश इंगलिस अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले फिट होना चाहेंगे।
31 वर्षीय इंगलिस गुरुवार को डरबन में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विकेटकीपिंग के दौरान चोटिए हुए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। चोट के बावजूद, इंगलिस छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन सिर्फ तीन रन ही बना सके।
‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’ ने शनिवार को एक बयान में कहा, “वेस्ट ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी स्कैन के लिए घर लौटेंगे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता आगे की जांच और सुधार पर निर्भर करेगी।”
इंगलिस की चोट के कारण एलेक्स कैरी को रविवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में होने वाले दूसरे वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वापस मिल सकती है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी हालिया व्हाइट-बॉल टीम में एक साथ खेले हैं, लेकिन इंगलिस विकेटकीपिंग कर रहे थे और कैरी एक स्पेशलिस्ट फील्डर के तौर पर खेल रहे थे।
इस झटके के कारण टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के सामने एक रणनीतिक समस्या खड़ी हो गई है। इंगलिस रेड-बॉल टीम में मुख्य बैकअप बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर हैं। 2025 की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने के बाद वे मिडिल-ऑर्डर स्पेशलिस्ट के तौर पर पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
अगर इंगलिस समय पर ठीक होकर दौरे पर वापस नहीं लौट पाते हैं, तो चयनकर्ताओं को शायद किसी दूसरे खिलाड़ी को बुलाना पड़ सकता है, ताकि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कैरी अकेले विकेटकीपर न रहें। हालांकि, जोहान्सबर्ग और पॉचेफस्ट्रूम में होने वाले आखिरी दो वनडे मैचों के लिए किसी तत्काल रिप्लेसमेंट को नहीं बुलाया जाएगा।
खेल
टीम से बाहर रहने पर मैंने बहुत मेहनत की, मुझे साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी खिलाड़ी हूं: शेफाली वर्मा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम को चैंपियन बनाने में शेफाली वर्मा ने अहम किरदार निभाया। शेफाली ने कहा कि वनडे विश्व कप जीतने के बाद से महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने अपने उस मुश्किल समय को भी याद किया, जब वह टीम से बाहर चल रही थीं।
शेफाली ने जेएसडब्ल्यू द्वारा आयोजित की गई मीडिया राउंडटेबल में ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए कहा, “मुझे याद है जब हमने वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी तो हमने उसे उठाया था। उसके बाद से भारतीय महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है। बीच में कई मुश्किलें भी आईं। हम कोशिश करेंगे कि आगे ऐसी मुश्किलें न आएं और देश का नाम रोशन करें।”
एशियन गेम्स को लेकर बात करते हुए शेफाली ने कहा, “एशियन गेम्स की बात करें तो जब हम जापान गए थे, तो हमने सोचा भी नहीं था कि वहां की सुविधाएं इतनी अच्छी होंगी। हालांकि, जापान ने जिस तरह से हमारा साथ दिया और हमें मैदान से जुड़ी सुविधाएं दीं, उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। भारतीय महिला क्रिकेट को लेकर गंभीरता देखना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। यह हमारे देश और हमारी टीम के लिए अच्छा करने की प्रेरणा भी देता है। इसी कारण मुझे लगता है कि यह तारीफ और प्रेरणा का पल है।”
शेफाली वर्मा ने उस समय को भी याद किया, जब वह भारतीय टीम से बाहर चल रही थीं। उन्होंने कहा, “जब मुझे टीम से बाहर किया गया, तो वह मेरे क्रिकेट करियर का सबसे दुखद पल था। वह समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था। टीम से बाहर रहने के दौरान मैंने कितनी मेहनत की, यह सिर्फ मुझे ही पता है। सबसे अच्छी बात यह रही कि मैंने सब कुछ स्वीकार कर लिया। हां, मैं टीम में नहीं हूं, लेकिन मुझे कड़ी मेहनत करनी है और इस समय का सही इस्तेमाल करना है। मुझे यह साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी हूं। मैं अपने देश और अपनी टीम के लिए सबसे अच्छी हूं।”
भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, “इसी कारण मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की। मैंने अपनी मानसिक सेहत, स्किल्स और फिटनेस पर काम किया। मुझे खुशी है कि उस समय मैंने सही फैसले लिए और खुद पर काम किया। मैंने खुद को किसी भी बुरी घटना या बातों का सामना नहीं करने दिया। मुझे लगता है कि आखिर में परिवार ही हमारे लिए सब कुछ है। जिस तरह से उन्होंने उस समय मेरा साथ दिया, उसके लिए उनका शुक्रिया। फिर जब हमने वनडे वर्ल्ड कप जीता, तो खुशी के आंसू आ गए।”
शेफाली ने कहा कि टीम के मेडल या ट्रॉफी जीतने पर वह भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो भी ट्रॉफी और मेडल जीतते हैं, तो मेरी आंखों के सामने मेरी सारी मेहनत सामने आ जाती है। मैं अपनी टीम के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हूं। मैं अपनी टीम के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं और अपना पसीना बहाकर देश के लिए अपना सब कुछ दे रही हूं। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर इससे ज्यादा तारीफ वाला पल और कोई नहीं हो सकता।”
खेल
हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

लंबे समय से चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हार्दिक अब नई इंजरी की चपेट में आ गए हैं।
‘क्रिकबज’ की खबर के अनुसार, हार्दिक का न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेल पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। हार्दिक को ‘शिन’ (पिंडली या पैर के निचले हिस्से की हड्डी में दर्द और सूजन) इंजरी हुई है। हार्दिक को खेल से दूर रहते हुए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रकिया) के दौरान उन्हें बार-बार चोटों का सामना करना पड़ा है। इस साल जून में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रहने के दौरान क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण वह बाहर हो गए थे।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था, हालांकि पहले वनडे मैच से दो हफ्ते से भी कम समय पहले हार्दिक की मैच खेलने की तैयारी एक बार फिर बुरी तरह पटरी से उतर गई है। हार्दिक ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच मार्च में अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। उनका आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल था। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 में से 10 मैचों में हिस्सा लिया था, लेकिन उसके बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
हार्दिक को लगातार होती एक के बाद एक इंजरी ने भारतीय टीम की परेशानी भी बढ़ा दी है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 के लिए हार्दिक को भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। हार्दिक का रिकॉर्ड खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में कमाल का रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में भी हार्दिक ने 9 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 217 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में भी अहम विकेट चटकाए थे।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
