Connect with us
Sunday,27-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

वर्चुअल कॉमेडी कंपीटिशन की मेजबानी करेंगे जेसन सुदीकिस

Published

on

Jason-Sudeikis

अभिनेता जेसन सुदीकिस ‘टूर्नामेंट ऑफ लाफ’ नामक एक वर्चुअल कॉमेडी कंपीटिशन सीरीज की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टूर्नामेंट ऑफ लाफ’ के सात एपिसोड होंगे, जिन्हें 21 जून से प्रसारित किया जाएगा।

इस सिंगल एलिमिनेशन टूर्नामेंट में 32 कॉमेडियन आमने-सामने होंगे। हर एपिसोड में कई मैच-अप होंगे।

इसमें अतिरिक्त दो कलाकारों के साथ जेफ रोस, मार्गरेट चो, गिल्बर्ट गॉटफ्राइड, जुडाह फ्रीडलैंडर, माइकल रैपापोर्ट, जिम नॉर्टन, फॉर्च्यून फिमस्टर, ट्रायम्फ द इंसल्ट कॉमिक डॉग, नताशा लेगरो, कैमरून एस्पोसिटो, गॉडफ्रे, द स्कलर ब्रदर्स, मैरी लिन राजस्कब, जोश वोल्फ, क्लेटन इंग्लिश, यामोनिका सॉन्डर्स, जीना यशेरे, टिम डिलन, मोशे काशर, जेसिका किरसन, पॉल रोड्रिग्ज, सारा टियाना, मैटेओ लेन, बेथ स्टेलिंग, व्लादिमीर कैमानो, इयान एडवर्डस, एडा रोड्रिगेज, मेगन गेली, प्रीचर लॉसन, प्रीचर लॉसन और पीफ द मैजिक ड्रैगन जैसे नाम शामिल होंगे।

हर हफ्ते ये किसी मजेदार विषय वस्तु को खुद लिखेंगे, निर्माण करेंगे, फिल्माएंगे और अपने वीडियो के माध्यम से पेश करेंगे।

प्रसारित हुए हर एपिसोड के बाद दर्शक ऑनलाइन वोटिंग और फोन के माध्यम से निश्चित करेंगे कि कौन सबसे आगे है, जो जीतेगा वह अगले राउंड में शामिल होगा। इसके अलावा, एक चैरिटेबल डोनेशन का भी गठन किया जाएगा, जिसके तहत यूनाइटेड नेशंस फाउंडेशन के ब्लैक लाइव्स मैटर और कोविड-19 के लिए बनाए गए फंड में दान दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

जैकी श्रॉफ ने यश चोपड़ा को उनकी जयंती पर किया याद, कहा-हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

Published

on

अनुभवी एक्टर जैकी श्रॉफ ने दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा को उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इंस्टाग्राम पर, जैकी ने फिल्ममेकर को याद करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया और लिखा, “यश चोपड़ा जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”

इस नोट के साथ यश चोपड़ा की तस्वीरें भी थीं। जैकी ने पोस्ट में कृष्ण की बांसुरी का एक दिल को छू लेने वाला ट्रैक भी जोड़ा, जिससे दिवंगत फिल्ममेकर को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

जैकी श्रॉफ ने 1993 की फिल्म ‘आईना’ में काम किया था, जिसे यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था।

यशराज फिल्म्स ने भी यश चोपड़ा को उनकी 94वीं जयंती पर याद किया। श्रद्धांजलि देते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “उन कहानियों के लिए जिन्होंने हमें प्यार पर यकीन दिलाया, उन पलों के लिए जो हमारे साथ रहे और उस विरासत के लिए जो आज भी कायम है। यश चोपड़ा को उनकी 94वीं जयंती पर याद कर रहे हैं।”

यश चोपड़ा की जयंती 27 सितंबर को मनाई जाती है, जो हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक है। वह रोमांटिक फिल्मों में अपने योगदान के लिए बहुत जाने जाते हैं।

27 सितंबर 1932 को लाहौर में जन्मे यश चोपड़ा आगे चलकर फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और यशराज फिल्म्स के फाउंडर बने। उनका निधन 21 अक्टूबर 2012 को हुआ। कई दशकों के करियर में यश चोपड़ा ने कई यादगार फिल्में डायरेक्ट कीं जिनमें ‘दीवार’ (1975), ‘कभी-कभी’ (1976), ‘चांदनी’ (1989), ‘दिल तो पागल है’ (1997) और ‘वीर-जारा’ (2004) शामिल हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को कई सम्मानों से नवाजा गया जिनमें 2001 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और 2005 में पद्म भूषण शामिल हैं।

यश चोपड़ा की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2012 की रोमांटिक ड्रामा ‘जब तक है जान’ थी, जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे।

Continue Reading

मनोरंजन

‘ये सबसे घटिया डिस था’, मनोज तिवारी की बेटी की सलमान ने लगाई क्लास

Published

on

अभिनेता सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस-20’ में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। आगामी ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान को कंटेस्टेंट रिति तिवारी को हालिया एपिसोड में लाइन क्रॉस करने पर फटकार लगाते देखा जाएगा।

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान, मनोज तिवारी की बेटी रिति को ‘डिस’ टास्क के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह के लिए इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने पर डांट रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, “रिति, यह अब तक का सबसे घटिया डिस था। आपको लिमिट में रहकर इज्जत दिखानी चाहिए। आपकी भाषा कहीं और ही जा रही थी।”

इसके बाद उन्होंने रिति की टीम के सभी मेंबर्स, जिनमें स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए शामिल हैं, से सवाल किया कि वे हंस क्यों रहे थे और उन्होंने रिति को रोका क्यों नहीं।

सलमान ने कहा, “सब हंस रहे थे। आप लोगों की समझ कहां है? आप सब उसको चढ़ा रहे थे और वह बदतमीजी पर बदतमीजी कर रही थी। क्या वहीं पर इसे रोकना आपकी जिम्मेदारी नहीं थी? अगर ये डिस आपकी बहन पर होता, तो क्या आप इसे होने देते?”

इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में ईशा रिखी और यंग डीएसए शामिल हैं। ‘बिग बॉस-20’ के लेटेस्ट एपिसोड में कुशल तंवर (गुल्लू) दूसरी बार फिर से घर के कैप्टन चुने गए।

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया है। शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।

‘बिग बॉस’ भारतीय हिंदी रियलिटी शो है, जो डच फॉर्मेट ‘बिग ब्रदर’ पर आधारित है। ‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण कलर्स पर होता है, जबकि दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’, नानी के नाम एक्टर राघव जुयाल का भावुक पोस्ट

Published

on

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में अभिनेता राघव जुयाल ने विक्रम मलिक (विक्रम ‘छोटा’ मलिक) नाम के विलेन का किरदार निभाया है। शनिवार को अभिनेता राघव जुयाल ने शुक्रिया अदा करते हुए खास पोस्ट शेयर किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर नानी के लिए एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नानी को अपना गाइड बताया। राघव जुयाल का कहना है कि नानी ने उन्हें सिनेमा, जिंदगी, करियर और कई तरह के बारे में बताया, जिसकी जरूरत जिंदगी में आने वाले पड़ावों में होगी।

उन्होंने लिखा, “जिंदगी में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो बिना जाने ही आपकी सुरक्षित जगह बन जाते हैं। मेरे लिए नानी (घंटा नवीन बाबू) दादा उन्हीं लोगों में से एक हैं। सच कहूं तो आज भी लगता है कि शब्द कभी भी काफी नहीं होंगे। मैं सच में आपसे बहुत प्यार और इज्जत करता हूं। सिर्फ एक एक्टर या आर्टिस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर।”

उन्होंने लिखा, “इस इंडस्ट्री में जहां कई बार सब कुछ अनिश्चित और शोर भरा लगता है, ऐसे में आपने मेरे साथ घंटों बातें की। जीवन में कई पल ऐसे भी आए हैं, जब मैं पूरी तरह से खोया हुआ महसूस करता था और ऐसे में आपने मुझे बिठाकर घंटों-घंटों बात की है। आपने मुझे सिनेमा, करियर, जिंदगी और कई बार ऐसी बातों के बारे में बताया है। आपने मुझे सुना और समझा।”

अभिनेता राघव जुयाल ने बताया कि नानी से बातें करके उनकी सभी समस्या का हल निकल आता है। उन्होंने लिखा, “आपने कभी मुझे मेरे कन्फ्यूजन या इमोशनल होने पर छोटा महसूस नहीं कराया और पता नहीं कैसे, हर बार आपसे बात करने के बाद मेरे दिल पर जो बोझ होता है वो थोड़ा हल्का हो जाता है। आपने हमेशा मेरे लिए जगह बनाई, मेरी बात सुनी और बस मेरे साथ रहे, उसके लिए शुक्रिया। कुछ लोग सिर्फ सलाह देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो आपको एक नई सोच देते हैं।”

राघव का कहना है कि फिल्म की शुरुआत में नानी से उन्हें सही फैसला लेना कितना जरूरी है। उन्होंने लिखा, “आपने मुझे समझने में मदद की कि मैं किस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं, कौन से फैसले लेना सही हैं और सबसे जरूरी बात, ये फिल्में करते हुए मैं किस तरह की इंसान बना रहना चाहता हूं। मैं आपके काम, सोच, ईमानदारी, अच्छाई और सबसे ज्यादा उस इंसान की इज्जत करती हूं जो आप तब होते हैं जब कोई नहीं देख रहा होता, लेकिन इन सब से बढ़कर, मैं बस दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि जिंदगी ने मुझे आप जैसा इंसान दिया, तब जब मुझे ऐसे ही किसी इंसान की सबसे ज्यादा जरूरत थी।”

उन्होंने अपना बात को खत्म करते हुए लिखा, “नानी दादा, मुझे उम्मीद है आप जानते हैं कि आप मेरे लिए कितने मायने रखते हैं। फोन उठाने, मेरी बात सुनने के लिए शुक्रिया। जब मेरे आस-पास शोर बहुत बढ़ जाता है, तो मुझे याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैं कौन हूं। कुछ लोग आपके करियर को गाइड करते हैं। कुछ लोग चुपचाप आपके दिल को संभाले रखते हैं। आपने मेरे लिए दोनों किया है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, नानी दादा। शायद जितना मैं कहता हूं उससे भी ज्यादा।”

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन30 minutes ago

जैकी श्रॉफ ने यश चोपड़ा को उनकी जयंती पर किया याद, कहा-हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

राजनीति35 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बंगाल दौरा, दो दिन तक संगठन को मजबूत करने पर देंगे जोर

महाराष्ट्र41 minutes ago

महाराष्ट्र के दौंड में दो भाइयों गुंडागर्दी, 29 साल के व्यक्ति से मारपीट कर लूटा

अंतरराष्ट्रीय समाचार49 minutes ago

यूएनजीए में जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार पर द‍िया जोर

राजनीति1 hour ago

मदुरै में 27 सितंबर को लॉन्च होगी ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना, प्रमोशनल वीडियो जारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

‘ईरान के खिलाफ युद्ध में भागीदारी के ल‍िए यूरोप की जवाबदेही तय होनी चाह‍िए’, नाटो महासचिव के बयान पर बाघेई

खेल17 hours ago

जोश इंगलिस की उंगली में फ्रैक्चर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: स्टेशन मास्टर सहित 1,465 पदों पर आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

मनोरंजन18 hours ago

‘ये सबसे घटिया डिस था’, मनोज तिवारी की बेटी की सलमान ने लगाई क्लास

खेल19 hours ago

टीम से बाहर रहने पर मैंने बहुत मेहनत की, मुझे साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी खिलाड़ी हूं: शेफाली वर्मा

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान