Connect with us
Monday,14-September-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

केंद्रीय एजेंसियां ‘डकैत’ हैं, क्यों न उन्हें बंद कर दिया जाए : उद्धव ठाकरे

Published

on

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों को डकैत कहते हुए राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए केंद्र से सुपारी लेने का आरोप लगाया।

नाराज ठाकरे कहा कि केंद्रीय एजेंसियां केंद्र के ‘पालतू जानवरों’ की तरह व्यवहार करती हैं। केंद्र सरकार से सुपारी लेकर वे राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाती हैं। इन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए।

वह पार्टी सांसद संजय राउत का स्वागत करते हुए बोल रहे थे, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया। वह 101 दिन के जेल से ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ में पहुंचे थे।

विशेष पीएमएलए कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए, जिसमें ईडी द्वारा राउत की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया गया था, ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार अब भी उन्हें (राउत को) अन्य झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर सकती है।

ठाकरे ने कहा कि अदालत का फैसला केंद्र और उन सभी (विद्रोहियों) के लिए एक चेतावनी है, जो चले गए। समय का पहिया बदलता रहता है, (उपमुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस को यह महसूस करना चाहिए कि समय बदलता है, कल यह उनके साथ भी हो सकता ।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने केंद्र पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया और जनता से इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

ठाकरे ने कहा, अगर केंद्र का कोई सिद्धांत होता, तो राउत की गिरफ्तारी कभी नहीं होती। पूरा देश सरकार के आचरण और केंद्रीय जांच निकायों के दुरुपयोग को देख रहा है।

इससे पहले उद्धव ने राउत का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी पत्नी रश्मि ने आरती की उन्हें बधाई दी व तिलक लगाया, जबकि मुस्कुराते हुए आदित्य ठाकरे ने राउत को गले लगाया।

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने मिठाई बांटी।

ठाकरे ने राउत को वास्तव में एक सच्चा दोस्त, जिस पर अंत तक भरोसा किया जा सकता है के रूप में वर्णित किया, जो कभी भी पीठ में छुरा नहीं घोंप सकता।

उन्होंने कहा कि तमाम दबावों और प्रताड़नाओं के बावजूद राउत न डरे और न ही भागे और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे।

बाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात करने वाले राउत ने कहा कि कुछ दिनों के आराम के बाद वह महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, पार्टी कार्यकतार्ओं और आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुनेंगे।

पार्टी की उपनेता सुषमा अंधारे सहित अन्य ने कहा, बाघ वापस आ गया है, राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर तिवारी ने कहा कि अब भाजपा डरी हुई है, और 2024 में यूपीए द्वारा भाजपा का सफाया होगा, कांग्रेस के भाई जगताप ने केंद्रीय एजेंसियों की आलोचना की। एनसीपी विधायक रोहित पवार (शरद पवार के पोते) ने कहा, बाघ वापस आ गया है।

गुरुवार की सुबह राउत ने स्वास्थ्य कारणों से राज्य से गुजर रही कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा में शामिल होने में असमर्थता जताई।

पार्टी के एक नेता के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें आदित्य ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं, शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ मार्च करेंगे।

महाराष्ट्र

मुंबई: सड़कों और फुटपाथों पर विज्ञापन इस तरह न लगाएं कि पैदल चलने वालों के लिए बाधा उत्पन्न हो: नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े

Published

on

मुंबई गणेश उत्सव में मुंबई में गणपति के भक्तों की भारी भीड़ होती है और लोग बड़ी संख्या में इन उत्सवों में हिस्सा लेते हैं। यह ज़रूरी है कि जो लोग भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हैं, वे आसानी से पैदल आ-जा सकें। इसलिए, इस दौरान सड़कों या फुटपाथ पर ऐसे विज्ञापन नहीं लगाए जाने चाहिए जिससे पैदल चलने वालों को आने-जाने में दिक्कत हो। नगर निगम प्रशासन ‘पैदल यात्री पहले’ अभियान के तहत कई कदम उठा रहा है, जिसे पूरे मुंबई में बड़े पैमाने पर असरदार तरीके से लागू किया जा रहा है। इस अभियान में लोगों की अच्छी भागीदारी हो रही है और इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है। नागरिकों और दूसरे सभी लोगों से इस त्योहार के मौसम में इस कोशिश में सहयोग करने की अपील की गई है। नगर निगम कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने सभी से सड़कों और फुटपाथ पर बिना इजाज़त के विज्ञापन न लगाने और नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
नगर निगम कमिश्नर अश्विनी भिड़े के निर्देशों के तहत यह पक्का करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं कि मुंबई इलाके में श्री गणेश उत्सव के दौरान सबसे अच्छी सर्विस और सुविधाएं दी जाएं। इस संदर्भ में, गणेश उत्सव और नवरात्रि त्योहारों के दौरान कमर्शियल विज्ञापनों को दिखाने के बारे में खास नियम बनाए गए हैं। म्युनिसिपल कमिश्नर भिड़े ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एडमिनिस्ट्रेशन और लाइसेंसिंग डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे ऐसे एडवर्टाइज़मेंट होर्डिंग्स को तुरंत हटाने के लिए एक्शन लें, जो इन नियमों के पालन में रुकावट डालते हैं।
एडवर्टाइज़मेंट से जुड़े ज़रूरी नियम
गणेश उत्सव और नवरात्रि उत्सव मंडलों को गुटखा, तंबाकू प्रोडक्ट्स या दूसरी बैन चीज़ों के एडवर्टाइज़मेंट दिखाने से सख्ती से बचना चाहिए। यह पक्का किया जाना चाहिए कि एडवर्टाइज़मेंट दिखाने से फुटपाथ पर पैदल चलने वालों या सड़कों पर ट्रैफिक में कोई रुकावट न आए। मंडल अपने पारंपरिक एंट्रेंस के आर्च के ऊपरी हॉरिजॉन्टल हिस्से पर “भक्तों का हार्दिक स्वागत है” मैसेज दिखा सकते हैं। डोनर्स के कमर्शियल एडवर्टाइज़मेंट एंट्रेंस के दाएं और बाएं वर्टिकल पिलर पर दिखाए जा सकते हैं। सोशल और सिविक मैसेज दिखाकर पब्लिक अवेयरनेस को बढ़ावा देना चाहिए। श्री गणेश उत्सव और नवरात्रि उत्सव मंडलों को पब्लिक इंटरेस्ट/हेल्थ मैसेज और कमर्शियल एडवर्टाइजमेंट दिखाने के लिए डिजिटल स्क्रीन (ज़्यादा से ज़्यादा 10 फीट x 10 फीट) लगाने की इजाज़त होगी, बशर्ते उन्हें ट्रैफिक डिपार्टमेंट और लोकल पुलिस स्टेशन से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) लेना होगा।

विसर्जन के बाद भी नियम लागू होंगे

संबंधित मंडलों को पब्लिक श्री गणेश उत्सव और नवरात्रि उत्सव के दौरान और विसर्जन के अगले दिन (मूर्ति को पानी में विसर्जित करने के बाद) खुद ही एडवर्टाइजमेंट होर्डिंग्स हटाने के लिए कदम उठाने होंगे। म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने भी मंडलों से अपील की है कि वे पब्लिक त्योहारों की धार्मिक और सामाजिक भावना को बनाए रखते हुए सही तरीके से एडवर्टाइजमेंट दिखाएं और बताए गए नियमों का सख्ती से पालन करें।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नालासोपारा-दादर-कुर्ला में जलभराव, येलो अलर्ट जारी

Published

on

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव के कारण आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

शनिवार रात से जारी तेज बारिश के चलते नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके बावजूद यात्री पानी के बीच से गुजरकर अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हैं। स्टेशन परिसर में भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।

वहीं, बीती रात से वसई-विरार शहर में तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते नालासोपारा शहर के सेंटर पार्क, तुलिंज ब्रिज समेत कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे सुबह के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी तरह, दादर इलाके में भी तेज बारिश जारी है, जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार बारिश के कारण कुर्ला स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर चुका है।

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने बताया, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर एक-दो बार तेज बारिश भी हो सकती है।”

रविवार के मौसम को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी पोस्ट किया। बीएमसी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।”

Continue Reading

अपराध

मुंबई में “एमडी” और “एमडीएमए प्लस” ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Published

on

मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल एएनसी ने एमडी स्मगलिंग में शामिल एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 22(सी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। जोगेश्वरी से ऑपरेशन के दौरान, आरोपी संदिग्ध हालत में मिला और उसके पास से ये मिला
1) 3 “एमडीएमए टैबलेट” जिनका कुल वज़न 2.04 ग्राम (अनुमानित कीमत रुपये. 88,000/-)
2) “एमडी” जिसका कुल वज़न 417 ग्राम (अनुमानित कीमत रुपये. 01,25,10,000/-)
3) Rs. 500 के 50 इंडियन करेंसी के नोट (कुल कैश रकम रुपये. 25,000/-)
4) एक इस्तेमाल किया हुआ एप्पल कंपनी का आईफोन 15 (अनुमानित कीमत रुपये. 20,000/-)
*कुल अनुमानित कीमत रुपये. 01,26,43,000/- बरामद किए गए हैं। क्राइम ब्रांच की एएनसी स्क्वाड की आज़ाद मैदान यूनिट की एक टीम 11 सितंबर को जोगेश्वरी इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक व्यक्ति के अपने घर से ड्रग्स बेचने की पक्की जानकारी मिली। इसके बाद, एएनसी की आज़ाद मैदान यूनिट टीम ने उस व्यक्ति के घर पर छापा मारा और इस ऑपरेशन में नीचे दिया गया केस मटीरियल बरामद किया।
उक्त व्यक्ति की शारीरिक तलाशी के दौरान मामले की जब्त वस्तुएं थीं: 1) 3 “एमडीएमए टैबलेट्स” जिसका कुल वजन 2.04 ग्राम था (अनुमानित मूल्य 88,000/- रुपए) 2) 210 ग्राम “एमडी” जिसका कुल वजन 2.04 ग्राम था (अनुमानित मूल्य 63,00,000/- रुपए) 3) एक इस्तेमाल किया हुआ एप्पल आईफोन 15 (अनुमानित मूल्य 20,000/- रुपए) उक्त व्यक्ति की शारीरिक तलाशी के दौरान मामले की जब्त वस्तुएं थीं: 4) 207 ग्राम “एमडी” जिसका कुल वजन 2000 रुपये था (अनुमानित मूल्य 62,10,000/- रुपए) 5) 50 भारतीय मुद्रा नोट 500 (कुल नकद रु. 25,000/-) मामले की जब्त की गई वस्तुएं थीं: 1,26,43,000/- एएनसी दस्ते, आजाद मैदान इकाई ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ अपराध संख्या 85/2026 के तहत मामला दर्ज किया, एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी) 21(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त सफल ऑपरेशन देविन भारती, पुलिस आयुक्त मुंबई, अनिल कानभारे, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), कृष्ण कांत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), पूर्णिमा चोगलेश्रंगी, पुलिस उपायुक्त, एएनसी दस्ता, अपराध शाखा द्वारा किया गया।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार1 hour ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र

मनोरंजन2 hours ago

ओटीटी पर काम करना चाहते हैं अरहान खान, बोले-खुद को दिखाने का शानदार प्लेटफॉर्म है

व्यापार3 hours ago

गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगे शेयर बाजार, मंगलवार को फिर शुरू होगा कारोबार

खेल3 hours ago

एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों के बीच होने वाली बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच निवेश, व्यापार, औद्योगिक विकास और सहयोग बढ़ाने के अवसर: रामाफोसा

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नॉन-टैरिफ बाधाओं को हटाना और आसान पेमेंट सिस्टम जरूरी: ईईपीसी इंडिया

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

भारत पहली बार 15 से 18 सितंबर तक करेगा ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026’ की मेजबानी, गांधीनगर में जुटेंगे 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई: सड़कों और फुटपाथों पर विज्ञापन इस तरह न लगाएं कि पैदल चलने वालों के लिए बाधा उत्पन्न हो: नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल2 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध1 week ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल1 week ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

खेल3 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

राजनीति3 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

व्यापार2 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान